Regional News

डिजिटल इंडिया का सपना साकार करेगी भाजपा: अध्यक्ष नीमा बिष्ट, भवाली

Ad

भवाली:नीरज जोशी: केंद्र और  प्रदेश में सत्ता हासिल करने के बाद  भाजपा सरकार काम पर लग गई है। नगर पालिका  अध्यक्ष नीमा  बिष्ट ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार पीएम मोदी द्वारा देखे गए   डिज़िटल इण्डिया के सपने को साकार करने का पूरा प्रय़ास करेगी। उन्होंने कहा कि   नगर पालिका परिसद भवाली में जो चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के आधार पर 2017 18 से नगर पालिका को तीन महीने में प्राप्त होने वाला बजट 18 लाख.30.हजार मिलता था ।उसकों सरकार ने बढ़ाकर 1 करोड़ 19 लाख 30 हजार कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग के अनुसार इस बजट में कार्यरत और सेवानिर्वत  कर्मचारियों का भुगतान सबसे पहले किया जाएगा।उन्होंने कहा कि  7 वें वेतन आयोग के कर्मचारियो को वेतन दिया जाना है तथा सेवानिर्वत कर्मचारियों को हर माह पेंशन वितरित की जानी है। सरकार ने शहर के विकास के लिए भी बजट को बढ़ाया है जिससे विकास की गति को बढ़ाया जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष नीमा  बिष्ट ने सीएम  त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा सरकार बनते ही कई ऐतिहासिक कदम उठाये है और  निकाय के कर्मचारियों की पीड़ा को महसूस किया है। क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य, नगर विकाश मंत्री मदन कौशिक और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्रं रावत का भवाली पालिका की शासन द्वारा त्रिमाही किस्तों की धनराशि बढ़ाने पर समाजिक कार्यकर्ता संजय वर्मा, नवीन पंत, मुकेश गुरुरानी, जुगल मठपाल, बालम मेहरा, खजान भट्ट, पवन भाकुनी, गीता जोशी समेत तमाम लोगो ने मिठाई बाट खुशी जाहिर करी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top