News

तीस हजार जॉब कर रही है इंतजार,सीएम ने किया ऐलान

Ad

हल्द्वानी: चुनाव के आते ही लोगों को लुभाने का काम शुरू हो गया है। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2017 को देखते हुए और युवाओं को अपने पाले में करने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बड़ा ऐलान किया है। रुद्रपुर में पेयजल योजना का शिलान्यास करने के लिए कार्यक्रम में आए सीएम ने तीस हजार नैकरी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2017 तक 30000 नौकरी देने का टारगेट रखा है। भले ही रावत सरकार की मंशा युवाओं को नैकरी देने की हो लेकिन विपक्ष ने इससे चुनावी खेल करार दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम हरीश रावत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने अभी तक 14500 बेरोजगारों को नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि नंवबर तक उर्दू,बंगाली और गुरुमुखी के शिक्षकों की भर्ती होगी। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि लोगों को नूजल भूमि पर मालिकाना हक भी दे दिया है। सरकार की कामयाबी गिनाते हुए उन्होंने कहा कि बस्तियों के विकास लिए हम 400 करोड़ रुपए का फंड तैयार कर रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top