Nainital-Haldwani News

तैराकी में चैंपियन खिलाड़ियों को तैयार करने में जुटा है भीमताल का भुवन

Ad

 

भीमताल:नीरज जोशी:हिमानी बोहरा: योग की दृष्टि से देखे तो तैराकी शरीर के लिए लाभदायक है। वह शरीर में जोश व उमंग पैदा करती है। विशेषज्ञों की मानें तो जो व्यक्ति रोज तैराकी करता है उसका शरीर रोगों से दूर रहता है। इसी क्रम में भीमताल झील में स्थानीय युवकों द्वारा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस तैराकी प्रतियोगिता में 50 मीटर 100 मीटर 200 मीटर  तैराकी में स्थानीय युवक युवती व छोटे बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग कर राज्य लेवल तक क्षेत्र का नाम रोशन करने का वादा भी किया। वही तैराकी में बटरफ्लाई स्ट्रोक ब्रेक स्टाइल सहित कई तरह कि तैराकी की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

https://youtu.be/JmVT78uguIk

आयोजक भवन पडियार ने कहा कि स्थानीय आयोजक द्वारा इस प्रतियोगिता कराई गयी है ताकि आने वाले समय में यहाॅ के बच्चे व युवा अपने हुनर को आगें बढ़ा सकें व राज्य स्तरीय तरह कि तैराकी में देश का नाम ऊंचा कर सकें। उन्होंने बताया कि प्नशासन और सरकार को भी खेलों की तरफ अपना ध्यान देना होगा। कई बार ऐसा होता है कोई अच्छा खिलाड़ी आर्थिक तंगी के कारण अपना करियर आगें नहीं बढ़ा पाता है। सरकार और प्रशासन के दखल से उनके हुनर को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा सोमवार को एक्वेटिक एंड एडवेंचर एसोसिएशन (नासा )की ओर नैनीझील में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न स्थानों से आए 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।जो सीनियर,सब जूनियर,जूनियर वर्गों में विभाजित की गयी थी।जिसने सीनियर वर्ग में इशिका,जूनियर रोशनी और नितेश राणा सुमित कुमार सीनियर व जूनियर में जीत हासिल की।मुख्य अतिथि लोनिवि के इइ धनसिंह कुटियाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।इस मौक़े पर धीरज पंत,अक्षय आर्या,अंकुर,मनीष,इत्यादि लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top