National News

दिल्ली- मिड डे मील में मरा हुआ चूहा मिलने से हडकंप,9 बच्चे हुए बीमार

Ad

दिल्ली में सरकारी स्कूलों तस्वीर बदलने की बात करने वाली आप पार्टी एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मिड डे मील को लेकर शिकाएंते सामने आई हैं। दिल्ली स्थित एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील में मरा चूहा मिलने से हड़कंप मच गया। इस मिड डे मील खाने से कुछ बच्चे बीमार हुए गए। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने घटना पर तुरंत एक्शन लेते हुए वेंडर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाने की बात कही है। दरअसल, दिल्ली के देवली में एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील में दो चूहे मरे मिले और इसी वजह से खराब खाना खाने से 9 छात्र बीमार पड़ गए। इन छात्रों को मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और अस्पताल में बीमार छात्रों से मिलने अस्पताल गए।  सिसोदिया ने कहा है कि मिड डे मील सप्लायर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। इलाके के बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी और दिल्ली की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता किरण वालिया भी बच्चों से मिलने पहुंचे। इन दोनों ने एनजीओ पर ही सवाल उठा दिए। बिधूड़ी ने तो एनजीओ का रिश्ता आम आदमी पार्टी के एक विधायक से जोड़ दिया।वहीं संपर्क किए जाने पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है, लेकिन उन्हें अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। वहीं एक तरफ दिल्ली सरकार स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने व बच्चों को बेहतर मिड डे मील का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर हालात बदतर होते जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top