Breaking News

दिल्ली स्थित “टाइम ऑफ इंडिया” की इमारत में लगी आग

Ad

नई दिल्ली :  दिल्ली के आईटीआे  में स्थित टाइम्स ऑफ इंडिया की इमारत में  भीषण आज लग गई। फायर ब्रिगेड़ विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शाम करीब पौने पांच बजे आग की लपटें देखी गईं जिसके बाद दमकल की दस गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं। इमारत की आग बूझाने के लिए  दमकल की 22 और गाडिय़ों को तैनात किया गया। आग को आंशिक रूप से बुझा दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। खबर के मुताबिक बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित पांच मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर सर्वर रूम से आग भड़की। बता दे कि  दो साल के भीतर इमारत में  दूसरी बार आग लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लोग समय रहते इमारत से बाहर निकलने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा, ‘‘एेसी आशंका है कि कूलिंग प्रणाली में कुछ समस्या होगी जिसकी वजह से वहां अतिरिक्त गर्मी बढ़ी। शक है कि इसी वजह से आग लगी और तेजी से पहली मंजिल पर फैल गई।’’ आग से हुए नुकसान का अब तक आकलन नहीं हो पाया है। पिछले साल मई में भी इस इमारत की सबसे उपरी मंजिल के एक हिस्से में आग लग गई थी।

 

 

 

न्यूज सोर्स-https://www.punjabkesari.in

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top