Sports News

दीपा कर्मकार और ललिता के फैन हुए सहवाग, मोदी से की गुजारिश

Ad

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सरकार से आग्रह किया है कि वह रियो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली जिमनास्ट दीपा कर्माकर और एथलीट ललिता बाबर को सम्मानित करे। उन्होंने मांग की है कि इन दो महिलाओं के नाम पर देश में ट्रेन या प्लेन चलाना चाहिए। सहवाग ने दीपा और ललिता के लिए अपने ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक चिट्ठी लिखी है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने लिखा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और सुरेश प्रभु जीत से आग्रह करता हूं कि वे दीपा करमाकर और ललिता बाबर को सम्मानित करें। ये खिलाड़ी रियो में पदक नहीं जीत सके लेकिन इन्होंने अपने फन और प्रयास से हर मुश्किल के खिलाफ डटकर खड़े रहते हुए सबका दिल जीता है। ऐसे में हमें इनके प्रयासों का सम्मान करना चाहिए।

सहवाग ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि दीपा करमाकर और ललिता बाबर ने जो ओलंपिक्स में किया है, वह लाजवाब है। अपनी व्यक्तिगत परिस्थितियों और बिना किसी मदद के उन्होंने भारत का मान बढ़ाया है, जो सच में अद्भुत है। इसके लिए हम उन्हें इज्जत देनी चाहिए। मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से गुजारिश है कि इन दोनों के नाम पर कोई स्पेशल ट्रेन या फिर स्पेशल प्लेन चलाया जाए। अगर ये कुछ दिनों के लिए हो, तो भी कोई बात नहीं। अगर ऐसा हुआ तो अभिभावकों को भी बढ़ावा मिलेगा साथ ही साथ युवा खिलाड़ियों को भी ये प्रेरित करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top