News

दून में रहे 5 पाकिस्तानी अचानक हुए गायब,जांच में जुटी पुलिस

Ad

देहरादून:भारत- पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच जहां पूरे भारत में रेड अलर्ट है। वही पाकिस्तान बॉर्डर पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। इसी बीच राजधानी देहरादून से खबर आई है कि शहर में लंबे वक्त से यह रहे पांच पाकिस्तानी नागरिक गायब हो गए है। ये सभी हिंदू है और लंबी समय से वैध वीजा के साथ 2-3 साल से रह रहे थे। राजस्थान के जैसलमेर में हिंदू पाकिस्तानी जासूस के पकड़े जाने के बाद खुफिया एजेंसियों ने देहरादून में रहने वाले 5 पाकिस्तानियों की जांच की तो वो गायब मिले। इसके बाद एजेंसी और पुलिस उनकी तालाश शुरू कर दी है। 18 अगस्त पाकिस्तानी जासूस के मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। एसएसपी सदानंद दाते ने कहा कि दून में रह रहे सभी पाकिस्तानी निवासियों पर नजर रखी जा रही है। उरी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद माहौल गर्म हो गया है। शहर में रह रहे पाकिस्तानियों का डाटा इक्कठ्ठा किया जा रहा है। गायब 5 लोगों की तालाश जारी है और अचानक गायब होना संदेह को जन्म दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top