Sports News

दूसरा टेस्ट: भारत ने वेस्टइंडीज को 196 रनों पर किया ढेर, अश्विन ने झटके 5 विकेट

Ad

नई दिल्ली। भारतीय और वेस्टइंडीज के बीच सबीना पार्क मैदान पर चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने अपना शिकंजा कस लिया है। वेस्टइंडीज को 196 रनों पर समेटने के बाद टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही और दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक लोकेश राहुल 75 और चेतेश्वर पुजारा 18 रनों पर नाबाद लौटे। भारत ने शिखर धवन (27) के रूप में एक विकेट गंवाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीरीज में पिछड़ रही मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैलसा किया। भारतीय गेंदबाजो ने वेस्टइंडीज के कप्तान के फैसले को गलत साबित करते हुए मेहमान टीम के पहले 3 विकेट 7 रनों पर ही चटका दिए। इसके बाद जेम्स ब्लैकवुड  और मार्लन सैमुएल्स ने टीम को शुरुआती झटको से उभारा। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। जेम्स ब्लैकवुड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 62 रन बनाए। जेम्स ब्लैकवुड के आउट होने के बाद मेहमान टीम का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजो का सामना नही कर सकता और पूरी वेस्टइंडीज की टीम 196 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से क्रैग्ग ब्राथवेट (1),चन्द्रिका (5),ब्रावो(0), सैमुएल्स(37), चेस(10), डोरिच(5), होल्डर(13), बिशू(12), कुमिंस(25) और शेनॉन गेब्रियल(15) रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए कुमिंस ने शेनॉन गेब्रियल के साथ अंतिम विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को 200 के करीब पहुंचाया। भारती की ओर से गेंदबाजी में एक बार फिर अश्विन ने कमाल दिखाते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ इशांत शर्मा और मोहम्मद समी ने दो-दो सफलता हासिल की। एक विकेट अमित मिश्रा को भी मिला। कैरेबियाई पारी की समाप्ति के साथ ही टी टाइम की घोषणा कर दी गई। मुरली विजय की जगह टीम में शामिल किए गए केएल राहुल ने एक बार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाए और पहले विकेट के लिए शिखर धवन के साथ 87 रनों की साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने तक लोकेश राहुल 75 और चेतेश्वर पुजारा 18 रन बना लिए है। भारत  को अच्छी शुरुआत तो मिल गई है और उनकी कोशिश होगी की दूसरे दिन बड़ा स्कोर बना वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट कि तरह दवाब में डाला जाए। जिस तरह से विराट और उनकी सेना इस दौरे में खेल रही है उससे तो ये ही लग रहा कि भारत को जल्द-जल्द आउट कर मैच में वापसी करना मेहमान टीम के लिए काफी कठिन होने वाला है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top