Sports News

विशाखापट्टम टेस्ट- अश्विन के आगें ढेर हुए अंग्रेज, भारतीय टीम बड़े लक्ष्य की ओर

Ad

नई दिल्ली- विशाखापट्टम टेस्ट में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन भारतीय गेंदबाजों और विराट कोहली के नाम रहा ।हालांकि तीसरे दिन के पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए जूझना पड़ा। जॉनी ब्रेस्ट्रो और बेन स्ट्रोक्स  धैर्य से खेलते हुए  छठे विकेट के लिए 110 रन जोड़े। ब्रेस्ट्रो ने 53 रनों की पारी खेली वही बेन स्ट्रोक्स  ने 70 रन बनाए। इसके अलावा बल्लेबाजी में इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद 32, जफर अंसारी 4 और  स्टअर्ट ब्रॉड ने 13 रन बनाए। इंग्लैंड की पहली पारी में केवल 255 रन बना सकी और टीम इंडिया को 200 रनों की विशाल बढ़त मिल गई। भारत की ओर से गेंदबाजी में  अश्विन को 5 विकेट मिले। वही शमी ,उमेश,जयंत और जडे़जा को एक-एक विकेट मिला। विशाल बढ़त को  बड़े लक्ष्य में बदलने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भारतीय सलामी बल्लेबाजों पर थी लेकिन दोनों नाकाम रहे। मुरली विजय 3 ,केएल राहुल 10 और पुजारा 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली ने अपनी  संकटमोचक भूमिका को निभाते हुए टीम को शुरूआती झटकों से उभारा। विराट को रहाणे का अच्छा साथ मिला।दोनों ने चौथे विकेट के लिए 58 रन जोड़ लिए है। भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए है। कप्तान विराट कोहली 56* और अजिक्य रहाणे 22* रन  बना लिए है। भारत की कुल बढ़त 298 रनों की हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top