Sports News

दूसरे टी-20 के लिए तैयार टीम विराट की सेना, नागपुर में कल होगा मुकाबला

Ad

नई दिल्ली-  पहले टी-20 मुकाबले में  इंग्लैंड के हाथों 7 विकेट से हार के बाद भारत ने दूसरे टी-20 के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है। विराट की सेना का पहले मैच में प्रदर्शन काफी खराब रहा था।  भारत ने इंग्लैंड को केवल 148 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत की ओर से  विराट 29 , रैना 34 और धोनी के 36 रनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे टिक नही पाया था। हार के बाद विराट ने भी माना की बल्लेबाजों के खराब खेल के कारण टीम को पहले मैच में हार का सामना करने पड़ा। विराट ने कहा कि हमें 35-40 रन और बनाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों के पास स्कोर नही था फिर भी उन्होंने लड़ने का प्रयास किया। उन्होंने लेग स्पिनर चाहाल की जमकर तारीफ की। युजुवेंद्र चाहाल ने 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए थे। 

ADVERTISEMENTS Ad

 

इंग्लैंड की टीम ने पिछले दो मैच जीतकर भारत के लिए बचे दो मैचों के लिए घंटी बजा दी है। वही इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने पहले मैच में 51 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। भारत और इंग्लैंड 29 जनवरी को नागपुर में आमने -सामने होंगे। मेहमान टीम दूसरे टी-20 को जीत कर सीरीज जीतना चाहेगी। वही विराट की टीम दूसरा मैच जीतकर अपने आप को सीरीज में जीवित रखने का प्रयास करेगी। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top