Uttarakhand News

देवभूमि की वेश-भूषा दिलाएगी अनुकृति गुसाई को फेमिना मिस इंडिया का खिताब

देहरादून: जो मेरी पहचान है वो मुझे मंजिल तक पहुंचाएगी। ऐसा सोचना है। .फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व कर रही अनुकृति गुसाई। अनुकृति गुसाई  मिस इंडिया उत्तराखंड विजेता है। अनुकृति गुसाई के  लिए पूरा प्रदेश शुभकामनाएं दे रहा है। वो प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड वेश-भूषा में दिखेंगी। अनुकृति नमामि गंगे और स्वच्छ गंगा विषय पर भी अपनी प्रस्तुति  पेश करेंगी।अनुकृति की मां नर्वदा गुसाईं ने मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता के लिए काफी उत्साहित है। उन्होंने जनता से वोट की अपील की है। बता दे कि फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन 25 मई से 28 जून तक मुंबई में किया जा रहा है। अनुकृति की मां नर्वदा गुसाईं ने जनता ने कहा कि  वे अनुकृति को मिस वर्ल्‍ड बनाने के लिए सोशल मीडिया फेसबुक एवं व्हट्स एप में उसके पेज को लाइक और शेयर करे।

मिस इंडिया देश की सबसे बड़ी सौंदर्य ब्यूटी विद ब्रेन प्रतियोगिता है। इसकी विजेता तीन प्रतिभागी विश्व स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।अनुकृति इससे पूर्व 2013 में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इस बार अनुकृति उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन, वेशभूषा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेंगी। अनुकृति गढ़वाल और कुमाऊं की संस्कृति को अपनी वेशभूषा टैलेंट राउंड में पेश करेंगी।

 

To Top