Uttarakhand News

देवभूमि के मुरीद हुए बादशाह, INSTAGRAM में पोस्ट किया पहाड़ी गाने का वीडियो

Ad

देहरादून:मार्च 9 ,2018

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले कुछ वक्त से उत्तराखण्ड की प्रतिभा हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। वो अपनी कला ने अपने नाम के साथ देवभूमि के नाम को भी रोशन कर रहे है। ऐसा नहीं है कि युवा केवल उत्तराखण्ड के लोगों के दिल में ही पहचान बना रहे है। अपनी प्रतिभा से दुनिया भर के लोगों के ध्यान अपनी ओर खीच रहे हैं। राज्य के रूहान भारद्वाज, दीपा धामी और सूरज सिंह रावत भी इस लीग में शामिल हो गए है। राज्य के युवाओं का म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रूझान काफी तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के कई युवा अपनी पहना बॉलीवुड फिल्मों के जरिए भी बना चुके है।

https://www.instagram.com/p/BgDaJESH2-w/?hl=en&taken-by=badboyshah

बॉलीवुड और म्यूजिक की दुनिया के बादशाह ने भी उत्तराखण्ड के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। रेपरकिंग बादशाह ने अपने इंटाग्राम खाते में एक वीडियो पोस्ट किया है जो कि उत्तराखण्ड के रूहान भारद्वाज, दीपा धामी और सूरज सिंह रावत द्वारा गाया गया है। बादशाह ने ये पोस्ट 8 मार्च को पोस्ट किया। उन्होंने इसमें कैप्शन डाला कि मुझे उत्तराखण्ड के गीत काफी पसंद है। बादशाह की गिनती भारत के फेमस रेपरों में होती है उनका उत्तराखण्ड के युवाओं की तरफ आकर्षित होना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। बादशाह इससे पहले भी पहाड़ी गानों के प्रति अपनी दिवानगी व्यक्त कर चुके है। बादशाह द्वारा डाला गया ये वीडियो वायरल हो गया है। 24 घंटे से पहले इसे डेढ़ लाख लोगों ने देख लिया है। उत्तराखण्ड के युवाओं की प्रतिभा राज्य को तरक्की की ओर ले जा रही है। युवाओं द्वारा गाए गानों को लोग खासा पसंद करते है और अपनी संस्कृति को जानने के लिए खासा उत्साहित रहते हैं। रूहान भारद्वाज, दीपा धामी और सूरज सिंह रावत इससे पहले भी पहाड़ी गीत से सोशल मीडिया पर धमाका मचा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top