Nainital-Haldwani News

देवी दत्त शर्मा मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट: कांटेदार मुकाबले में निर्मला ने महर्षि को 1-0 से हराया

Ad

हल्द्वानी। द शिवालिक स्कूल में चल रही देवी दत्त शर्मा मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबाल टुर्नामेंट के दूसरे  दिन दो मुकाबले खेले गए। हाइवॉल्टेज मुकाबले का निर्णय पेनाल्टी शूट में नहीं भी नही आया जिसके बाद टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। पहला मुकाबला निर्मला कान्वेंट और महर्षि विद्या मंदिर के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने मैच के पहले ही मिनट से आक्रमक रवैये का परिचय देते हुए विपक्षी खेमे में लगातार हमले किए। दोनों ही टीमों ने गोल दागने के कई मौके बनाए लेकिन दमदार डिफेंस के चलते कोई भी टीम निर्धारित समय तक बढ़त हासिल करने में नाकाम रही। कहते है ना जितना मैच में रोमांच होता है उतना ही नाटक ये मुकाबला भी कुछ ऐसा ही था। पेनाल्टी शूट किया में दोनों टीमें बढ़त हासिल करने में नाकाम रही। मैच के रिजल्ट के लिए ट्राईब्रेकर का सहारा लिया गया जिसमें निर्मला के स्मित ने एक गोल कर मुकाबले को 1-0  जीत लिया। वही दूसरे मैच में मेजबान द शिवालिक स्कूल के युवराज ने ट्राईब्रेकर में एक गोल कर अपनी टीम को अगले दौर में पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top