News

देहरादून : जंगल में महिला के साथ हुआ गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Ad

देहरादून। देश में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं ने महिला सुरक्षा और नागरिकों की सोच को दिखाता है। दोनों की स्थिति देश की छवि और विकास के लिए जहर के समान है।देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों ने महिला के साथ रेप किया। खबर के मुताबिक दोनों अारोपी महिला को पहले जंगल में ले गए और फिर उसके साथ काली करतूत को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दोनों आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब भागने की फिराक में थे लेकिन उससे पहले वो कानून के शिकंजे में फं स गए।  पत्रकारों से बात करते हुए  एसपी देहात श्वेता चौबे ने बताया कि लक्खनवाला निवासी ननकू पुत्र राधेश्याम और पाल्ली पुत्र बुंदू बीते मंगलवार की दोपहर महिला को  अपनी बातों से बहला-फुसला कर जंगल में ले गए और फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने बाद दोनों महिला को अदमरी हालत में जंगल में छोड़ गए। महिला को जंगल में ले जाते वक्त आरोपियों को एक स्थानीय निवासी ने पहचान लिया था जिससे पुलिस को उन्हें पकड़ने में मदद मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

जब महिला को होश आया तो इसकी सूचना अपने घर में दी। उसके बाद पति के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले को की गंभीरता तो दखते हुए पुलिस ने तुंरत एक्शन स्टर्ट कर दिया। शुरुआत में पुलिस ने आरोपियों के घर में धाबा बोला तो वो वहां से फरार मिले।

उसके बाद मुखबिर की मदद से पुलिस को खबर मिली कि आरोपी होशियारपुर पंजाब जाने की फिराक में हैं।  पुलिस ने दोनों को धर्मावाला चौक पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात के अनुसार पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top