Uttarakhand News

देहरादून: पति की हैवानियत, कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा

Ad

देहरादून: राजधानी की एक घटना से पूरे प्रदेश को सकते में डाल दिया है। रिश्ता खत्म करने के लिए कोई पति इस हद तक पहुंच जाएगा इसकी कल्पना करना मुश्किल है। पति ने कुल्हाली से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सबसे ज्यादा दर्दनाक ये रहा कि उसने पत्नी के चेहरे पर वार किए। मामला  सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकरपुर क्षेत्र में लॉ कॉलेज के समीप का है। लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उसने पाया कि 40 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी से मुंह पर वार कर हत्या कर दी गई है। महिला की पहचान श्रीमती सुमन लता पत्नी राजकुमार है। वह ग्राम फीना थाना शिवाला कला बिजनौर की रहनी वाली है। वहीं पति घटना के बाद से ही मौके से फरार है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि पारिवारिक क्लेश के चलते पति ने पत्नी को मार डाला।  हालांकि अभी पुलिस इस मामले में कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे रही है। मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक दंपत्ति  किराए के मकान पर शंकरपुर में रह रहे थे जो उन्होंने कुछ वक्त पहले ही लिया था। इस घटना के बाद पास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

हफ्ते में दूसरा मौत की घटना आई सामने

इस हफ्ते का ये दूसरा मौत मामला है जिसने लोगों को भयभीत कर दिया है। इससे पहले घंटाघर में बागेश्वर के युवक यतीन की लाश मिलने से शहर में हड़कंप मच गया था। शुरू में पुलिस को वह हत्या का मामला लगा लेकिन खुलासे में आसमने आया कि यतीन ने आत्महत्या की थी। पुलिस के डर से जिस होटल में वह रुका था वहां के कर्मियों ने उसे घंटाघर पर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था जिन्होंने पूरा वाक्या सामने रखा।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top