Uttarakhand News

देहरादून: भरोसा हुआ शर्मसार , जूस में नशीला पदार्थ मिलाया और किया रेप

Ad

देहरादून: राजधानी के रायपुर थाना क्षेत्र में अधोईवाला निवासी युवती ने पड़ोसी पर रेप का आरोप लगाया है। उसने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि आरोपी फैयाज ने गन्ने के रस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ नापाक हरकत को अंजाम दिया। पुलिस ने युवकी की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार युवक की खोज शुरू कर दी है। पुलिस को युवती द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वो 10 जून को अपने मामा के घर गजरौला से वापस लौट रही थी। तभी हरिद्वार में उसका पड़ोसी फैयाज मिला। वो बाइक से घर की ओर जा रहा था और उसके कहने पर वो उसके साथ बैठ गई। रास्ते में पानी मांगने पर फैयाज पानी के बजाए जूस लाने की बात बोलकर कहीं गया। काफी देर तक उसने फैयाज का इंतजार किया। करीब आधे घंटे बाद फैयाज बोतल में गन्ने का रस लेकर लौटा। रस पीने के कुछ देर बाद उसका सिर चकराने लगा। युवती के मुताबिक जोलीग्रांट तक बाइक पर आने की उसे याद है।उसके बाद उसने खुद को लाडपुर में पाया। युवती का आरोप है कि फैयाज ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और फरार आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS Ad
To Top