Uttarakhand News

देहरादून में सड़क हादसा,एक की मौत

Ad

देहरादून: राजपुर रोड पर गत रात ढाई से तीन बजे के बीच एक हादसा हो गया । इस हादसा में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो साईं मंदिर के पास के एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में डालनवाला निवासी छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। राजपुर पुलिस के मुताबिक डालनवाला के तेग बहादुर रोड निवासी धनंजय सिंह रावत (24) पुत्र डॉ.गोपाल सिंह रावत मंगलवार रात मसूरी की ओर से राजपुर रोड होते हुए देहरादून शहर की ओर आ रहा था। साईं मंदिर के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे एक शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने धनंजय को गाड़ी से बाहर निकालकर देहरादून अस्पताल ले गई, जहां अस्पताल द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

इधर, हादसे की खबर मिलते ही धनंजय के घर पर कोहराम मच गया। एसओ राजपुर हरिओम राज चौहान ने बताया कि धनंजय शहर के एक निजी संस्थान में पढ़ाई कर रहा था। हादसे के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top