Regional News

नैनीताल: दो भाइयों पर चली गोली, बाल-बाल बची जान

Ad

रामनगर:नैनीताल गैंगस्टर की तारीख से वापस कार में सवार आ रहे दो भाइयों पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी।  गोली कार के दरवाजे के आर-पार हुई। मामले में उक्त दोनों भाईयों द्वारा घटनाक्रम की मौखिक जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गयी हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार को मोहल्ला बाम्बाघेर निवासी शकील खान व वसीम खान गैंगस्टर की तारीख़ पर नैनीताल गये थे।वापसी में तल्लीताल पार्किंग से जैसे ही रामनगर के लिए रवाना हुए तभी उनकी कार पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी।गोली कार के दरवाजे से आर-पार हो गयी।अपनी जान का ख़तरा देखते हुए आनन -फानन में रामनगर पहुचे।मामले में उक्त दोनों भाइयों ने घटनाक्रम की मौखिक जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।वही कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया की मामले में तल्लीताल पुलिस से जानकारी ली जा रही हैं।घटनाक्रम सही पाये जाने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top