CM Corner

धुमधाम से पुरे उत्तराखंड में मनाई जाएगी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पेशावर कांड के नायक और देवभूमी की शान वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पुरे उत्तराखंड की धरोहर हैं। देश की आजादी में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने निहत्थे सैनिकों पर गोली न चलाने का आदेश देकर अपनी देशभक्ति का परिचय दिया था। उनके बताए मार्ग का अनुकरण करना ही उनके प्रति बमारी तरफ से  सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने मनोनीत मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हिमाचल सर्वागीण विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के संबंधों में भी और अधिक मजबूती आएगी एंव दोंनो राज्यों का विकास तीव्र गति से होगा ।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर पुरे उत्तराखंड में उनके सम्मान में समारोह हो रहे हैं ।

वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रचार समन्वयक धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड के गांधी के नाम से प्रसिद्ध स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा गैरसैंण विधानसभा परिसर में लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभी तक की सरकारों ने स्व. बडोनी को यथोचित सम्मान नहीं दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top