Sports News

नम आंखो से फिलिप ह्यूज को श्रद्धांजली दे रहा है क्रिकेट जगत

Ad

हल्द्वानी– 27 नवंबर 2014 को एक घटना से पूरा क्रिकेट जगत गम में डूब गया था। आज से दो साल पहले विश्व क्रिकेट ने एक ऐसे उभरते हुए बल्लेबाज को खोया जो आगे जाकर महान खिलाड़ियों की लिस्ट में नाम बना सकता था। हम बात कर रहे  फिलिप ह्यूज की जिनकी मैदान में खेलते वक्त सिर में गेंद लड़ने से मौत हो गई थी।  फिलिप ह्यूज की मौत ने पूरे विश्व क्रिकेट को डरा दिया था।आज  फिलिप ह्यूज को पूरा क्रिकेट जगत श्रद्धांजली  दे रहा है। 24 नवंबर 2014 में  सिडनी में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू मैच के दौरान न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाज सीन अबॉट की गेंद ह्यूज की गर्दन में लग गई थी।गेंद लगने के बाद वह मैदानपर ही गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top