Sports News

विश्वकप 2019 खबर: सेमीफाइनल शुरू होने से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

Ad

नई दिल्ली: इंग्लैंड में चल रहे क्रिकेट विश्वकप में लीग दौर खत्म हो चुका है। भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए है। टीम इंडिया ने अंक तालिका टॉप करी और उसका मुकाबला मंगलवार को चौथे नंबर की टीम न्यूजीलैंड से मैनचेस्टर में होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मुकाबला 11 तारीख को एजबेस्टन में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सेमीफाइनल से पहले गतचैपियन ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा है। उसके मध्यक्रम के बल्लेबाज उमान ख्वाजा चोट के चलते विश्वकप से बाहर हो गए है। उस्मान ख्वाजा हैमस्ट्रिंग इंजुरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने इसकी पुष्टि कर दी है। ख्वाजा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप 2019 के आखिरी लीग मैच हैमस्ट्रिंग इंजुरी हो गई थी जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। मैच के आखिरी में वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रन से हराकर अंत तालिका में उसे दूसरे स्थान पर रहने के लिए मजबूर कर दिया।

पिछले 20 सालों में विश्वकप का इतिहास ऑस्ट्रेलिया और भारत के नाम रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 1999 में पाकिस्तान, 2003 में भारत, 2007 में श्रीलंका और 2015 में न्यूजीलैंड को हराकर विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। वहीं 2011 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया साल 2015 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top