National News

नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया

Ad

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर को मानों आतंक की नजर लग गई है।  एक बार फिर अखनूर सेक्टर में घुसपैठी ने अपनी नापाक कारनामा दिखाने की कोशिश की लेकिन सीमा पर मुस्तैद सीमा सुरक्षा बलों (बीएसएफ) ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार अब्दुल कयूम की उम्र 30 साल बताई जा रही है और वो पाकिस्तान के सियालकोट के पुल भगवा क्षेत्र का निवासी है। आधिकारिक सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक घुसपैठी को सुबह 4 बजे बताई जा रही है। जिसकी पहचान के रूप में की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीएसएफ के अधिकारी ने कुछ  शर्त पर न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से जानकारी साझा करते हुए कहा, “हमने अखनूर जिले में बाड़ के पास से घुसपैठिए को  गिरफ्तार किया । उसके पास कोई हथियार नहीं था लेकिन हमने उससे एक मोबाइल बरामद किया है ।हम इस बात की जांच कर रहे है कि आखिर वो कैसे और क्यों भारत की सीमा में घुसा? बयान लेते वक्त उसने कई बार अलग-अलग बात बताई है।

अधिकारी ने बताया कि इस तरह की वारदातों को हम हमेशा गंभीरता से लेते है। 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सेना पर हुए हमले में भारत के  18 जवान शहीद हो गए।अधिकारी ने कहा कि  उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में केरन गांव के पास नियंत्रण रेखा के बारे में हमें सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही है। इसके लिए हमने  शुक्रवार को सुबह तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। सेना ने गुरुवार को कहा कि नियंत्रण रेखा पर घुसपैठिए लगातार कोशिश कर रहे है लेकिन हमनें दो कोशिशें नाकाम की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top