Nainital-Haldwani News

नैनीताल के पूर्व डीएम को जान से मारने की धमकी

Ad

भवाली-  भाजपा में शामिल होने के तीन दिन बाद पूर्व आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह को एक पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी मिली है। ये पत्र उर्दू में लिखा गया है। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस देते हुए  सुरक्षा की मांग की है। लखनऊ के गोमतीनगर निवासी पूर्व आईएएस अफसर एसपी सिंह साल 1991-92 में जिलाधिकारी नैनीताल रहे है। इस हफ्ते 5 फरवरी को वो बीजेपी में शामिल हुए है और रामपुर रोड स्थित एक होटल में रह रहे हैं। एसपी सिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह उन्होंने उठने के बाद अपने रूम का दरवाजा खोला तो दरवाजे के नीचे एक कागज पड़ा मिला। उसमे उर्दू में कुछ लिखा था। उसके बाद उन्होंने जानने वाले परिचित से उसे पढ़वाया तो पता चला कि उन्हें उर्दू भाषा में जान से मारने की धमकी दी गई है। कोतवाल राम सिंह मेहता ने बताया कि पूर्व आईएएस अफसर की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

 

54be1b10-42be-4913-afb5-d581ecbb2e88

संगीता रावत, हल्द्वानीलाइव

 

 

 

न्यूज सोर्स- दैनिकजागरण

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top