Uttarakhand News

नैनीताल को हरियाली और रोजगार देता श्यामखेत

Ad

नैनीताल:नीरज जोशी: सेहत की दृश्टी से लाभकारी और स्वदिष्ट जैवीक चाय इन दिनों नैनीताल के श्यामखेत में उत्तराखण्ड टी डेवपमेंट बोर्ड द्वार उगाई जा रही है। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है और जैवीक चाय की अंतरराश्ट्रीय बाजार मे अच्छी कीमत मिलने से स्थानीय किसानों को काफी मुनाफा भी हो रहा है ।हरे पेड़ों से लबरेज श्यामखेत का चाय बागान में  जैवीक चाय उगायी जाती है। अच्छी मिट्टी और मौसम की वजह से यहां पर आसानी से जैवीक चाय उग रही है जिसकी खेती 79 हेक्टेयर मे की जा रही है। जैवीक चाय में किसी तरह की  कैमिकल खाद का प्रयोग नहीं किया जाता है। बल्कि स्थानीय लोगो द्वारा तैयार गोबर की खाद का प्रयोग किया जाता है जिससे यह चाय औषधि युक्त और सेहत के लिये लाभकारी साबित होती है।

ADVERTISEMENTS Ad

https://youtu.be/QGtW2-b44kc

 

जुलाई, अगस्त, सितम्बर माह में इस चाय का अधिक उत्पादन होता है। श्याम खेत स्थित फैक्ट्री  मानकों के हिसाब से चाय तैयार की जाती है। इस उत्पादन से स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। वहीं महीलाओं को भी रोजगार का साधन मिल गया है। श्यामखेत स्थित चाय बागान मे पत्तियां तोड़ने सुखाने और पैकिंग का कार्य महिलायएं करती हैं। श्यामखेत का यह चाय बागान पर्यटकों को भी अपनी ओर खिचता है। यहां आकर वह जैवीक चाय ले जाना नहीं भूलते हैं।

https://youtu.be/f-dKO5DMVgk

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top