Nainital-Haldwani News

नैनीताल- टैक्सी बुक करनी है तो देनी होगी पहचान !

Ad

नैनीताल-  जिले में पर्यटन को नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए  प्रशासन गंभीर दिख रहा है। इसी के मद्देनज़र  डीजीपी के निर्देश पर जिले के पुलिस थाना-चौकियों में सुगम पर्यटन के अंतर्गत बैठकें का आयोजन हुआ । इस बैठक में  कई सुझाव सलामने आए और उन पर गहरा मंथन भी हुआ।  

ADVERTISEMENTS Ad

निर्देश-

  •  टैक्सी संचालकों को ड्रेस कोड पहनना
  • किराया सूची लगा कर रखना
  • पर्यटकों की बुकिंग के दौरान आइडी लेना।
  • होटल-गेस्ट हाउस संचालकों से हर हाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया।

इस विषय में जानकार देते हुए एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि भवाली, मुक्तेश्वर, तल्लीताल, मल्लीताल में टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन और अन्य संगठनों के साथ बैठक हुई। सभी होटल संचालकों से उत्तराखंड पुलिस की मोबाइल एप का अधिकाधिक उपयोग करने और कर्मचारियों का सत्यापन कराने को कहा गया।  हल्द्वानी में यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा द्वारा टैंपो संचालकों को जागरुक किया गया। भवाली में प्रभारी कोतवाल इंद्र सिंह राणा, मुक्तेश्वर में एसओ कैलाश जोशी, तल्लीताल में एसओ प्रमोद पाठक, मल्लीताल में कोतवाल अरुण कुमार आदि ने कहा कि शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसमें उनका लाइसेंस निरस्त भी हो सकता है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top