Nainital-Haldwani News

नैनीताल डीएसबी परिसर : छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, 7 अक्टूबर को होंगे मतदान

Ad

नैनीताल : विधानसभा 2017 की चुनाव तैयारियों की तरह छात्रसंघ चुनाव का भी बिगुल बज चुका है। अक्टूबर के पहले हफ्ते होने वाले छात्रसंघ चुनावों के लिए पूरे कुमाऊं में रैलियों का दौर जारी है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल में छात्रसंघ चुनाव की तिथि के लिए छात्र लंबे समय से इंतजार में थे। इसी विषय में अधिसूचना जारी हो चुकी है। डीएसबी परिसर में छात्रसंघ के लिए मतदान सात अक्टूबर को होगा और उसी दिन मतगणना व परिणामों की घोषणा की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम के घोषित होते ही प्रत्याशी और समर्थकों ने वोट के ळिए अपनी रणनीतियों में गति लाना शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों का सबसे बड़ा लक्ष्य है नए छात्रों को अपनी ओर लेना इसलिए उनके कार्यकर्ताओं ने नए छात्रों से संपर्क बनाना शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में परिसर डायरेक्टर प्रोफेसर एसपीएस मेहता द्वारा ली गई बैठक में छात्रसंघ चुनावों के कार्यक्रम के लिए अंतिम रूप  दिया गया। प्रो. देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि  विभिन्न पदों के लिए नामांकन की बिक्री तीन अक्टूबर को होगी। जबकि नामांकन, नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच पांच अक्टूबर को, आम सभा कला संकाय प्रांगण में छह अक्टूबर को जबकि मतदान, मतगणना, परिणाम की घोषणा तथा शपथ ग्रहण समारोह सात अक्टूबर को होगी। शोध एवं प्रसार डायरेक्टर प्रो. मानवेंद्र पाठक को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इस बैठक में चुनाव को साफ सुधारा रखने के ऊपर भी बात हुई । चुनाव के दिन कॉलेज परिसर में बिना परिचय पत्र के किसी को एंट्री नही मिलेगी । उन्होंने जानकारी दी कि जिन छात्रों द्वारा अब तक परिचय कार्ड नहीं बनाए हैं वो  30 सितंबर तक बना ले। बैठक में कुलानुशासक डॉ. आशीष तिवारी, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. आरसी जोशी, प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. इंदु पाठक, डॉ. वीना पांडे, डॉ. हीरा सिंह भाकुनी, प्रो. एससी सती, डॉ. रितेश साह, प्रो.एचसीएस बिष्ट, रवि जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top