Nainital-Haldwani News

नैनीताल में खुले से राहत पाने के लिए दुकानदार कर रहे PAYTM का इस्मेताल

Ad

नैनीताल: जिले में नोट बंदी के बाद खुले की किल्लत पैदा हो गई है। ग्राहक से लेकर दुकानदार को भी परेशानी हो रही है। एटीएम ठप पड़े है तो घरेलू सामान के लिए पैसा कहा से लाया जाए। इससे छुटकारा पाने के लिए कई किराना स्टोर दुकानदारों ने PAYTM की सहायता लेने शुरू कर दिया है। एटीएम रखने वाले के लिए पैसों का भुगतान करने के लिए PAYTM एक अच्छा विकल्प है। इसकी मदद से ग्राहक 30,50,80 और कुछ भी सामान ले सकता है । साथ ही उससे खुले की परेशानी से भी निजात मिल रहा है। नैनीताल नगर में 24 दुकानों में पेटीएम की सुविधा मौजूद है। वही हल्द्वानी में रिचार्ज वालों ने ऑनलाइन रिचार्ज  व किराना स्टोर वालों ने भी पेटीएम का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसका उपयोग बहुत आसान है। ग्राहक को अपने paytm खाते से दुकानदार के खाते में डालने है। पेटीएम में केवल मोबाइल नंबर ही खाता होता है इसमें बैंक जैसा कुछ नही है। इसके लिए आपका पेटीएम में अकाउंट होना जरूरी है साथी ही पहले पैसे आपको अपने पेटीएम वोलेट में रखने होगे। पैसे पहाडी इलाकों में ऑनलाइन पेमेंट कम ही होती है लेकिन अभी 500-1000 के नोट बंद होने की स्थिति में ये काफी मददगार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top