Nainital-Haldwani News

नैनीताल में सनसनी, दो युवकों ने किशोर के साथ किया दुष्कर्म

Ad

नैनीताल:जिले में इंसानियत को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है। गलत काम करने वालों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। रामनगर में दो युवकों द्वारा एक किशोर के साथ रेप का मामला सामने आया है। मामला मालधन गांव का है। पुलिस को पीडित की बहन ने इस घटना के बारे में सूचित कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।  पीडित (14 साल) की बहन ने पुलिस को बताया कि गांव के रहने वाले अर्पित कुमार और रजत कुमार उसके भाई को घर से बाहर ले गए। दोनों उसे किसी खेत पर ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। इस मामले के सामने आने के बाद पास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण लोगों के अनुसार इस तहर के लोगों को समाज में रहने का कोई हक नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीडित की बहन ने पुलिस को बताया कि जब किशोर ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद किशोर को इस मामले के बारे में किसी को बताने पर दान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीडित को घर छोड़ आए। पुलिस ने पीडित परिवार की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉस्को और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। मेडिकल के लिए भी किशोर को संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया है। इस मामले पर एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपियों को भी जल्द पुलिस पकड़ लेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top