Nainital-Haldwani News

नैनीताल में स्वच्छ भारत अभियान केवल नारा,तस्वीर तो कुछ और है साहब

Ad


​नैनीताल:पंकज कुमार: भारत में 2 अक्टूबर स्वच्छ भारत अभियान के रूप में मनाया जाने लगा है।इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 से की थी।मोदी जी के अनुसार इस प्रकार से पूरा देश गन्दगी को दूर फेंक देगा लेकिन नैनीताल में सीमेंट हाउस रोड से लेकर सात नम्बर तक जितने भी कूड़ादान लगे हैं सब में कूड़ा इतना ज्यादा है कि कूड़ादान से भी ज्यादा बाहर फैला हुआ है। ऐसा लगता है जैसे नगर निगम शायद ही वहाँ कूड़ा उठवाता होगा।जहाँ एक ओर तो सब सफ़ाई अभियान में बढ़-चढ़ के हिस्सा ले रहे है दूसरी तरफ़ ख़ुद ही उसका पालन नहीं करते।

ADVERTISEMENTS Ad


सीमेंट हाउस से सात नम्बर तक की रोड में कम से कम सात कूड़ादान लगे है पर सातों के आस-पास कूड़ा ही कूड़ा फैला पड़ा है।स्थानीय लोगों कहा कहना है कि कूड़े की गाड़ी महीनों तक नहीं आती हैं। जिससे कूड़ा इधर उधर फैला पड़ा है।कूड़े के फैलने से बंदर भी रास्ते में रहते है ओर काटने आते है जिस कारण हम लोगों को बहुत सारी परेशानियों सामना करना पड़ रहा है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top