News

नैनीताल- विंटर लाइन का अद्बभूत नजारा लोगों के दिल में बसा

Ad

नैनीताल- पहाड़ को ईश्वर से प्राकृतिक सौंदर्य का वरदान मिला है। यही वरदान सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। कुमाऊं की शान नैनीताल में विंटर लाइन दिखने लगी है। नैनीताल की विंटर लाइन को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है। गुरूवार को हजारों लोगों ने विंटर लाइन की खुबसूरती को अपने कैमरे व दिल में कैद किया। हिमालिया वियू के ऊपर दिखने वाली लाल लाइन को विंटर लाइन कहते है। इन लाइन को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आते है और कुमाऊं की खुबसुरती तो दुनिया के सामने लाते है। आपको बता दे कि जानकार के अनुसार ये रेखा धूल के कणों के मिलने से बनती है। जो शाम के वक्त धूल के अधिक ऊपर उठने के कारण सूरज की किरणों से चमक उठती है। धूल के कणों के बढ़ने के साथ विंटर लाइन उतनी ही गहरी होती है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड में मसूरी कोसानी और नैनीताल की विंटर लाइन को देखने के लिए हजारों लोग आते है।  विंटर लाइन को लोगों तक पंहुचाने के लिए राज्य सरकार ने कार्निवल शुरू करने की घोषणा की है।

 

 

 

न्यूज- ललित तिवारी प्रोफेसर डीएबी कॉलेज नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top