Nainital-Haldwani News

नोएडा में हल्द्वानी निवासी महिला ने खाया जहर

Ad

हल्द्वानी: कासना के सेक्टर में रहने वाली हल्द्वानी निवासी उमा जोशी (उम्र 32) ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। वो अपने भाई के साथ रहतीं थी। उनका कुछ महीने पहले ही तालाक हुआ था। उनकी शादी पांच साल पहले हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि उमा तालाक के बाद परेशान चल रही थी जिस कारण उन्होंने ये कदम उठाया।

ADVERTISEMENTS Ad

मानसिक तनाव के कारण महिला ने खत्म की जीवन लीला

हल्द्वानी: शहर के एक आढ़ती की पत्नी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।  भोलानाथ गार्डन निवासी आढ़ती विपिन बंसल की पत्नी अंजना बंसल(54 साल) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके बाद उन्हें गंभीर हालात में सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां शाम को  इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस कदम के पीछे उनका मानसिक परेशान होना बताया जा रहा है।  उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। घर वाले को इस घटना पर विश्वास ही नहीं हो रहा है। बता दे कि अंजना बंसल के देवर तरुण बंसल भाजपा के कुमाऊं मीडिया प्रभारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top