National News

नोटबंदीः कैश निकालने की लिमिट खत्म

Ad

नई दिल्ली- नोटंबदी के बाद से जनता की परेशानियों को देखते हुए  बैंकों से कैश निकालने की सीमा को खत्म करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद ग्राहक बैंक और डाकघरों के खातों से अपनी जरूरत के हिसाब से  नकद निकाल सकते है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने सोमवार को कहा कि देश में 1000 और 500 रुपए के पुराने नोट बैन किए जाने के बाद खातों से 24000 रुपए कैश निकालने की सीमा अब लागू नही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 हजार से ज्यादा निकालने पर भी खाता धारक को 2000 और 500 के ही नोट मिलेंगे। जिसके बाद अब लोगों को खरीदारी वगैरह में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि 30 नवंबर से नौकरी पेशा लोगों के खातों में सैलरी आना शुरू हो जाएगी। लोगों को सैलरी निकालने में दिक्कत न हो, इसलिए नकदी निकालने की सीमा खत्म कर दी गई है। इसके  साथ ही नकदी की सीमा होने के कारण शादियों वाले घरों में परेशानी हो रही थी। इस संबंध में आरबीआई ने पब्लिक-प्राइवेट सेक्टर सहित सभी बैंकों के चेयरमैन, एमडी, सीईओ को दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। आरबीआई की ओर से जारी बयान में ये भी कहा गया है कि बैंक खातों से कैश निकालने की लिमिट लागू होने के चलते कई लोग अकाउंट में पैसे डालने से बच रहे थे। इस वजह से कैश लिमिट खत्म करने का फैसला लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब देश के ज्यादातर एटीएम में अब 2000 और 500 रुपए के नए नोट निकलने की सुविधा शुरू कर दी गई है।गौरतलब है कि आठ नवंबर की रात 12 बजे के बाद से देश में 1000 और 500 के पुराने नोट को बंद कर दिया गया था। इसके बाद बैंक खातों से अधिकतम 24 हजार रुपए निकालने की सीमा तय कर दी गई थी, जिसे मंगलवार से खत्म कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top