Uttarakhand News

पवित्र देवभूमि में राक्षस नाना, नातिन के साथ किया दुष्कर्म

Ad

देहरादून: देवभूमि उत्तराखण्ड में एक मामले ने सभी सकते में डाल दिया है। रायपुर में नाना द्वारा अपनी नातिन पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। नातिन नाबालिग है। जब बच्ची ने इस बारे में अपनी नानी और मां को बताया तो उन्होंने मुंह बंद रखने की हिदायत दे डाली।

ADVERTISEMENTS Ad

रायपुर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता मूलरूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और उनका गोवा में कारोबार है। दो साल पहले माता-पिता की तबीयत खराब होने पर उन्होंने अपनी बेटी को देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले उसके नाना-नानी के घर भेज दिया।

आरोप है कि इस दौरान उनकी नाबालिग बेटी से नाना ने दुष्कर्म किया। बच्ची ने इस बारे में अपने पिता को बताया तो उन्होंने गोवा में बेटी के साथ हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं बच्ची की शिकायत को नजरअंदाज करने को भी पिता ने जुर्म माना है और नानी और मां को आरोपी बनाया गया है। शुक्रवार को यह मामला गोवा से ट्रांसफर को रायपुर थाने पहुंचा। इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र नेगी ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। जल्द ही पीड़िता को बयान और मेडिकल के लिए देहरादून बुलाया जाएगा।

मामला शुक्रवार को गोवा से ट्रांसफर होकर रायपुर थाने पहुंचा। रायपुर पुलिस ने मुकदमे को क्राइम नंबर पर लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top