World News

पाकिस्तान में यात्री ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर, छह की मौत

Ad

लाहौर। पाकिस्तान में आज एक खतरनाक हादसा हुआ। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार को एक यात्री ट्रेन आगे जा रही मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इस हादसे में 18 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।ये रेल हादसा मुल्तान के शेर शाह इलाके के बूच्च रेलवे स्टेशन के समीप हुआ। पटरी पर एक व्यक्ति को देख मालगाड़ी के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी। व्यक्ति की जान तो  बच नही पाई और वो मालगाड़ी उसी पटरी पर आ रही अवाम एक्सप्रेस जरूर मालगाड़ी से टकरा गई। रेलवे के महाप्रबंधक जावेद अनवर ने कहा कि अवाम एक्सप्रेस के ड्राइवर को रेड सिग्नल दिया गया था लेकिन वो समय पर ब्रेक नहीं लगा सका।

ADVERTISEMENTS Ad

टक्कर बड़ी भयानक थी और उस वक्त अवाम एक्सप्रेस की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा से अधिक थी। इस हादसे में अवाम एक्सप्रेस के इंजन और पॉवर वैन को भारी नुकसान पहुंचा और चार बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ गईं। बोगियों को काटकर लोगों की जान बचाई गई ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top