National News

पाकिस्तान सुधर जाए नहीं तो भारत कर देगा टुकड़े-टुकड़े

Ad

जम्मू-केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को शहीदी दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अब पाकिस्तान भी समझ चुका है कि वह भारत को सीधे पराजित नहीं कर सकता। जम्मू के कठुआ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसके 10 टुकड़े हो जाएंगे। गृहमंत्री राजनाथ ने कहा कि कैसी हुकूमत है जिसमें लोग अपने आपको डरा हुआ महसूस करें। पाकिस्तान समझता है कि वह मजहब के आधार पर हमें बांट देगा, लेकिन ऐसा संभव नहीं है।’ राजनाथ ने यह भी याद दिलाया कि पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ को पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ दिल से दिल मिलाने के लिए बुलाया था। हमारे इस मंसूबे को पाकिस्तान को समझना चाहिए था, लेकिन पाकिस्तान नहीं समझा। इसके बाद पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़ते हुए लाहौर भी गए, पर इसके बावजूद भी नापाक हरकतें हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान को कायर बताते हुए कहा कि आतंकवाद के सहारे वे चाहते हैं कि जम्मू और कश्मीर को भारत से अलग कर देंगे? पाकिस्तान को इस हकीकत को समझना चाहिए कि आतंकवाद बहादुर लोगों का नहीं, कायरों का हथियार होता है।’

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top