World News

पाक के नापाक बोल, कहा जश्न-ए-आजादी कश्मीर के नाम

Ad

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है। नवाज ने कहा है कि कश्मीर के लोगों का स्वतंत्रता के लिए किया हुआ संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। कश्मीरियों ने बड़ी बहादुरी का परिचय देते हुए स्वतंत्रता की उम्मीद को जिन्दा रखा है लेकिन कुछ समय से कब्ज़े वाले कश्मीर में आजादी की भावना अपने चरम पर पहुंच गई है। साथ ही उन्होंने इस साल का पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस कश्मीरियों को समर्पित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

शरीफ ने कहा कि इस साल की जश्न-ए-आज़ादी हम कश्मीर की आज़ादी के नाम करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा भारत के साथ रिश्ते बेहतर करने की कोशिश की है। गौरतलब है कि पाकिस्तान भारतीय स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top