Nainital-Haldwani News

डीएम रावत इन एक्शन, पानी की बर्बादी की तो खेर नहीं 

Ad

हल्द्वानी- गर्मी की तप के साथ पानी की कमी लोगों के लिए परेशानी बन गई है। शहर के कई क्षेत्रों में टियूबल के फूंकने से पानी का संकट पैदा हो गया है। गर्मी की शुरूआत में ही पानी की कमी ने प्रशासन का सिर दर्द बड़ा दिया है। प्रशासन इस बात से अच्छी तरह से अवगत है और बिना देरी किए डीएम दीपक रावत ने अहम फैसला लिया है। डीएम रावत ने तीन महीने तक कमर्शियल कन्सट्रकसन पर पानी के प्रयोग में लगाई रोक लगा दी है। डीएम ने कहा कि है अगर कोई पानी की बर्बादी करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके साथ ही डीएम दीपक रावत ने  पेयजल संस्थान को शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के दिए निर्देश|

ADVERTISEMENTS Ad

 

Image result for dm deepak rawat

इसके साथ ही मोटर वाहनों को धोने वाले सर्विस सेन्टर और अवैध टुल्लू पम्प चलाने वालो पर भी एक्शन लेने के आदेश दिए हैं। जबकि जनता को जरूरत भर का पूरा पानी मिल सके इसके लिए डीएम ने  अधिकारियां को टैंकरों के जरिए पानी लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा है।  बता दे कि शहर को पानी देने वाला  गौला बैराज के पानी का स्तर  पिछले 6 साल के  न्यूनतम आंकड़े 80 क्यूसेक पर पहुंच गया है । शहर में लगे 18 ओवर हैड टैंक, आधा दर्जन ट्यूबवैल हल्द्वानी की जनता की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top