National News

पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को बताया राम मंदिर के निर्माण में देरी की वजह

Ad

नई दिल्ली: चुनाव से पहले राम मंदिर भाजपा के लिए हमेशा से ही बड़ा मुद्दा रहा है। वहीं कांग्रेस भाजपा को राम मंदिर के मामले में वोट की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए चारों दिशाओं से घेरती है।  रविवार को राजस्थान में रैली को पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। पीएम नरेद्र मोदी ने राजस्थान के अलवर में कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने राम मंदिर के निर्माण में देरी की वजह कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखंड के दो लाल, पूरे राज्य में मातम

अलवर को राजस्थान का सिंह द्वार माना जाता है। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का  अलवर दौरा महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में अलवर को महत्व इस लिए भी दिया गया है, क्योंकि राजस्थान में अलवर दूसरा सबसे बड़ा जिला है।

आपको बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर सुप्रीम कोर्ट को डराने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा में पहुंच रहे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पहले अयोध्या मसले को लटकाने के लिए काग्रेंस ने समय बढ़ाने की खुलेआम मांग करते दिखे और अब काग्रेंस की एक नई सोच सामने आ रही है। राज्यसभा में बैठे वकील जो कांग्रेस के वकील है, महाभियोग के नाम पर सुप्रीम कोर्ट के जजों को डरा रहे हैं, लेकिन मैं यह जानता हूं कि न्याय मूर्तियों को किसी तरह का दबाव में आकर मानने की जरूरत नहीं पडेगी ।

उन्होंने कांग्रेस पर वार करते कहा की ये पार्टी जातिवाद की राजनिति करना ही पसंद करती है। , लेकिन असलियत यह है कि दलितों, पिछड़ा वर्ग व वंचित शोषित वर्ग को कांग्रेस केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करती आई है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा जोड़ने का काम करती है, जबकि कांग्रेस तोड़ने का काम करती है। मोदी ने कहा कि राजस्थान की जनता ने भारपा ी विकास करने की कार्यशैली देखी है और वो एक बार फिर कमल के फूल पर अपना भरोसा दिखाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top