Uttarakhand News

45 लोगों से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटा, पूर्णागिरी मां के दर्शन में जा रहे थे श्रद्धालु

Ad

खटीमा: उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले में विख्यात मंदिर पूर्णगिरी मां के दर्शन के लिए जा रहे 45 श्रद्धालुओं सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा खटीमा के चकरपुर पुलिस थाने के पास घटित हुई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश जिला पीलीभीत पूरनपुर के रहने वाले थे और मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

ADVERTISEMENTS Ad

https://youtu.be/2coC826pLzA

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने 108 सेवा व अन्य माध्यम से श्रद्धालुओं को खटीमा हॉस्पिचल पहुंचाया। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

https://youtu.be/wQdTbS4de8U

बताया जा रहा है कि हादसे का मुख्या कारण वाहन का ओवर रोड होना रहा है क्योंकि उसमें 45 के करीब लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई महिलाएं बच्चे भी घायल हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top