Life Style

पेट के बल सोना खतरनाक साबित हो सकता है

नई दिल्ली-इंसान को कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। एक अच्छी नींद लेने के लिए जरुरी है सही पोजीशन में सोना, क्योंकि यह आपके स्वास्थ के लिए बहुत जरुरी है। ज्यादातर लोग पेट के बल सोना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं पेट के बल सोने से सबसे अधिक नुकसान आपकी कमर को होता है। इससे आपकी रीढ़ की हड्डी का शेप भी बदल सकता है।  आपको बताते है कि क्यों पेट के बल सोने से कमर को नुकसान होता है।

1. पेट में दर्द की समस्या पेट के बल लेटते ही कुछ लोगों को तुरंत नींद आ जाती है, लेकिन पेट के बल सोने से सबसे अधिक शिकायत पेट दर्द वालों को होती है। उन लोगों के लिए यह समस्या गंभीर हो सकती है जो पहले से ही पेट दर्द से ग्रस्त होते हैं। अगर किसी को कमर के निचले हिस्से में लगातार दर्द रहता है, तो उनको पेट के बल कभी नहीं सोना चाहिए।

2. कमरदर्द की समस्या पेट के बल सोकर उठने के बाद सबसे आम समस्या कमरदर्द की होती है। ऐसा आपकी रीढ़ की हड्डी का आकार बदलने की वजह से होता है। जब आप पेट के बल सोते हैं तो रीढ़ की हड्डी का आकार सामान्य से थोड़ा बढ़ जाता है। इसके कारण कमर के आसपास के लिगामेंट्स पर खिंचाव होता है और इसके कारण गंभीर व भयानक दर्द भी हो सकता है। पेट के बल सोने से केवल कमर को ही नहीं बल्कि गर्दन और जोड़ों में भी दर्द की समस्या हो सकती है।

B. आपको बताते है इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सुझाव-

1. अगर आपको पेट के बल सोने से कमरदर्द की शिकायत हो रही है तो अपने पोश्चर को बदलें। अगर आपको केवल पेट के बल ही नींद आती है तो सोते समय अपने पेट के नीचे एक पतली तकिया रखें, इससे पेट में खिंचाव होगा और दर्द की समस्या नहीं होगी। 2. इसके अलावा अपने पैर को सीने की तरफ करके रखें और सीने व पैर के बीच में एक तकिए का सहारा दें, इससे दर्द की समस्या नहीं होंगी। अपने घुटने के नीचे तौलिए को मोड़कर रखें, इससे पैर के साथ कमर की मांसपेशियों में भी खिंचाव होगा और कमरदर्द की शिकायत नहीं रहेगी। ऐसा करने के बाद भी अगर समस्या का समाधान नहीं होता, तो एक बार चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

To Top