Uttarakhand News

प्रकाश पांडे के परिवार को मदद दिलाकर रहेंगे : नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश

Ad

हल्द्वानी- त्रिवेन्द्र सरकार पर विपक्ष लगातार तीखे हमले कर रहा है। प्रकाश पांडे की मौत हो या फिर एनएच घोटाला कांग्रेस भाजपा पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। हल्द्वानी में दक्षिण कोरिया से विश्व धर्म संसद में भागीदारी कर लौटे संत हरिचैतन्य महापुरी के कार्यक्रम में पहुंची नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने प्रकाश पांडे की मौत पर कहा कि सरकार ने मामले से निकलने के लिए मुआवजे का ऐलान किया लेकिन अभी तक पीडित परिवार को मुआवजे की राशि नहीं मिली है। सरकार पहले ऐलान करती है फिर सोचने की बात करती है। सरकार की ये सोच दिखाती है कि वह जनसेवा के लिए कितनी गंभीर है।

Image result for प्रकाश पांडे के घर पहुंची इंदिरा हृदयेश

बता दें कि बीते 10 जनवरी को डीएम नैनीताल द्वारा की गई 10 लाख रुपए और पत्नी को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया था लेकिन सरकार ने रकम में से यूटर्न दे दिया। प्रकाश पांडे ने सरकार को जीएसटी और नोटबंदी के विषय में घेरा था। उन्होंने कहा था कि सरकार के इस फैसले के बाद उनकी जिंदगी कर्ज से घिर गई है।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि वो पीडित परिवार को उनका हक दिलाकर रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार का एक चेहरा नहीं है तभी तो हर नेता और प्रतिनिधि अलग-अलग बयान दे रहा है। उन्होंने कहा कि ये सरकार अपने को बचाने के लिए लोगों के साथ छल कर रही है और प्रकाश पांडे की मौत के बाद भी यही हुआ।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top