Uttarakhand News

प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने घरवालों को पिलाया जहर

जसपुर से आ रही एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। एक प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका अपने ही परिवार की दुश्मन निकली। अपने प्रेम कहानी को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पूरे परिवार जहर पिला दिया। उसने घरवालों को कोल्ड्रिंग दी जिसमे जहर था। ये घटना जसपुर मोहल्ला पट्टी चौहान की है। कोल्ड्रिंग के सेवन के बाद सभी बेहोश हो गए। प्रेमिका के माँ, भाई, पिता, और दादी  की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती। परिवार के लोगो कि हालत बिगड़ने पर मौहल्ले वालों ने समय रहते नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने रेफर किया। जिसके बाद सभी को नगर के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी सदस्यों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रेमी को पकड़ने के लिये दे रही दाबिश।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही परिवार को खत्म करने की साजिश रची। बताया गया कि रात को पेप्सी में कीटनाशक मिलाकर परिवार वालों को पिला दिया गया। डेढ़ साल से कामिनी (17) और मुनीश जोशी (22)  के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। सबको जहर देकर दोनों ने भाग जाने की योजना बनाई थी लेकिन उनका प्लान कामयाब न हो पाया।

To Top