Uttarakhand News

फिल्म की शूटिंग के लिए हरिद्वार पहुंचे फिल्म स्टार सुनील शेट्टी

Ad

हल्दवानी : अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड पहुंचे फिल्म स्टार सुनील शेट्टी ने मंगलवार की देर रात हरिद्वार पहुंचकर डिनर किया। सुनील शेट्टी और उनके साथ फिल्म की करीब 12 लोगों की टीम रामघाट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया धर्मशाला पहुंची। जहां उन्होंने मारवाड़ी भोजन का आनंद लिया इस दौरान उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जमा रही। फिल्म स्टार सुनील शेट्टी मे भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो खिंचावाई ।

ADVERTISEMENTS Ad

फिल्म स्टार सुनील शेट्टी मंगलवार की रात रामघाट स्थित जयपुरिया धर्मशाला पहुंचे। इस धर्मशाला में पारंपरिक मारवाड़ी भोजन परोसा जाता है। सुनील सेठी और पूरी टीम ने मारवाड़ी भोजन का आनंद लिया। उन्होंने रोटी, पत्ता गोभी की सब्जी, छोले और मिक्स वेज खाया और गंगा नदी को काफी देर तक निहारा।

सुनील शेट्टी के आने की भनक लगने पर बड़ी संख्या में प्रशंसक जयपुर धर्मशाला पहुंच गए और उनके साथ फोटो खिंचाई। सुनील शेट्टी ने किसी को भी निराश नहीं किया। सेल्फी के साथ साथ अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिए।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जवल पंडित ने भी सुनील शेट्टी से मुलाकात की। उज्जवल पंडित ने बताया कि धर्मशाला में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई बडी हस्तियां भोजन कर चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top