Sports News

फीफा के पूर्व अध्यक्ष हावेलांगे का निधन

Ad

नई दिल्ली। फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था फीफा के पूर्व अध्यक्ष जोआओ हावेलांगे का मंगलवार को निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। वह निमोनिया से पीड़ित होने के बाद रियो डी जनेरियो में एक अस्पताल में भर्ती थे।

ADVERTISEMENTS Ad

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 8 मई, 1916 को जन्मे हावेलांगे 24 साल तक फीफा के अध्यक्ष पद पर रहे। पूर्व ओलम्पिक तैराक हावेलांगे ने 1974 से 1998 तक फीफा अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।

उनकी अध्यक्षता में फीफा एक छोटे संगठन से विकसित हो एक बड़ा संगठन बना। इस दौरान उनके कार्यकाल पर भी भ्रष्टाचार के छींटे पड़े।

हावेलांगे 1963 से 2011 तक अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण इस पद से इस्तीफा दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top