Regional News

फेसबुक पर हुआ प्यार, पंजाब से कालाढूंगी विधवा से शादी करने पहुंचा प्रेमी युवक

Ad

कालाढूंगी:विधवा महिला और एक युवक की प्रेम कहानी पुलिस थाने पहुंच गई। फेसबुक में हुई दोस्ती और फिप वह प्यार में बदल गई। फिर मुलाकाते हुए और उसी दौरान दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। लेकिन जब ये बात विधवा के घर पर पहुंची तो हंगामा हो गया और पुलिस को मामला शांत करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार कालाढूंंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम रामपुर चकलुआ  की 4 बच्चो की विधवा महिला की पंजाब निवासी युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। ये दोस्ती कब प्यार में बदल गईं पता ही नही चला। दोनों चोरी छीपे मिलने लगे और साथ जीने मरने का फैसला कर बैठे। सोमवार को कुँवारा प्रेमी पंजाब से अपनी माँ को लेकर अपनी प्रेमिका के घर चकलुआ कालाढूंगी पहुँचा लेकिन विधवा महिला प्रेमी की 16 साल की बड़ी बेटी को ये बात नागवारा लगी और उसने अपने परिजनों को इसकी सूचना दे दी ।सूचना पर परिजनों ने प्रेमी और उसकी मां को मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थोड़ी देर बाद प्रेमी महिला भी थाने जा पहुंची और प्रेमी को छोड़े जाने की बात कहने लगी ।मगर देर शाम पुलिस ने महिला को समझाकर परिजनों के साथ भेज दिया लेकिन प्रेमी को जेल में ही रखा। बताया जा रहा है कि महिला के पति की 9 महीने पहले एक हादसे मे मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top