News

” फैशन वाला प्यार ” 

Ad

सन २०१८ आते-आते
देखो प्यार के रंग -ढंग न्यारे

लड़की ने लड़के को ढूँढा
प्यार नहीं एक बकरा ढूँढा
पैसा गाड़ी रुतवा देखा
शॉपिंग ,मोबाईल ,पार्टीवाला
उसमें हुनर टटोला

ADVERTISEMENTS Ad

लड़कों को भी वही लड़कियां भातीं
जो लटके-झटके
पल-पल खूब दिखातीं
हेलो जान ! कहकर
इनको दिनरात चलातीं

तू मुझसे झूठ बोल अनोखे
मैं तुझे झूठ की गोली दूँ
बस ऐसे ही होती दोनों में
रोज-रोज ही हू तू – तू

बॉयफ्रेंड – गर्लफ्रेंड की बहती धारा में
ये भी अपने हाथ हैं धोते
फिर दोनों की मर्जी हो जाये !
खुद को साबित कर दिखाएँ
खेल-खेल में शारीरिक संबंध बनायें

अब करने को बचा भी क्या ?
सो एकदूसरे को छोड़ दिया
ब्रेकअप पार्टी मनाई खूब
ज्यों कपड़ों से झाड़ी धूल
शुरू किया फिर सफर नया
ढूंढ लिया फिर नया बकरा ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top