Bollywood

बंदूक की नोक पर किम कर्दशियां के घर में लूट

Ad

नई दिल्ली: रियलिटी स्टार किम कार्दिशियन के पेरिस के आलीशान अपार्टमेंट में अचानक पांच नकाबपोश लुटेरे घुस गए और कार्दिशियन को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। लुटेरों ने किम के हाथ पैर बांध दिए और उनको वॉशरूम में बंद कर दिया। इसके बाद लुटेरे 75 करोड़ रुपए के जेवर लेकर चलते बने।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इन जेवरों में दो बेहद महंगी अंगूठियां भी हैं। ये अंगूठियां किम कार्दिशियन के पति कान्ये वेस्ट ने उनको इंगेजमेंट गिफ्ट के तौर पर दी थी। इन खास अंगूठियों की कीमत लगभग 40 करोड़ है।

इनमें से पहली अंगूठी की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए थी और दूसरी अंगूठी लगभग 40 करोड़ की थी। पहली अंगूठी किम को देकर कान्ये वेस्ट ने 2013 में शादी के लिए प्रपोज किया था। दूसरी अंगूठी पिछले महीने कान्ये ने किम को गिफ्ट किया था जिसे पहनकर किम हमेशा घूमती रहती थी।

लगभग एक महीने पहले कान्ये ने 30 करोड़ की अंगूठी किम को दी थी जिसे वह सोशल मीडिया पर खूब दिखा रही थीं। लूट से ठीक दो घंटे पहले स्नैप चैप पर किम ने अपनी अंगूठी के साथ एक फोटो पोस्ट की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top