Uttarakhand News

बदरीनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, एक की मौत

Ad

देहरादून: बद्रीनाथ में टेकऑफ करते ही केस्टल ऐवियेसन कम्पनी मुम्बई का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। ये हादसा लैंडिंग के वक्त घटित हुआ। इस  हादसे में 1 यात्री की मौत व 7 घायल हुए है। हैलिकप्टर में हैदराबाद और दिल्ली के यात्री थे जो बद्रीनाथ दर्शनों के लिये जा रहे थे । घटना का कारण लैंड करते वक्त डिशबैलेंस होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद पायलट ने  कमरदर्द की शिकायत की है।  हेलिकाप्टर के इंजीनियर हेलिकॉप्टर की ब्लेड की चपेट में आने से मृत्यु हुई है । परिजनों को सूचित किया जा रहा है आईसीओ चमोली , एसओ बद्रीनाथ मय पुलिस बल , एस.डी .आर.एफ़.फायर टेंडर आदि घटना स्थल पर पहुंचे।।मुख्य सचिव श्री एस रामास्वामी ने कमिशनर गढ़वाल  विनोद शर्मा को दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश दिए हैं कमिशनर गढ़वाल ने बताया कि एसडीएम जोशीमठ इसकी जाँच करेंगे । डीजीसीए को इस घटना की सूचना दी गयी है ।

ADVERTISEMENTS Ad

ये थे सवार 

1- पायलेट-संजय वांगे (51 वर्ष)  पुत्र श्रीधर वसी निवासी 227/1 कस्बा पैठ, पुणे, महाराष्ट्र।

2- सह पायलेट -अल्का शुक्ला नि.482 पटेल नगर कानपुर उत्तर प्रदेश

3-इंजीनियर विक्रम लाबां निवासी असम (मृतक)

यात्री 

4-जशोदाबेन पत्नी नवीन भाई पटेल

5-नवीन भाई पटेल पुत्र जस भाई

6-लीला बेन पत्नी हरीश भाई

7-हरीश भाई पुत्र बेचर भाई

8-रमेश भाई पुत्र अरविन्द भाई पटेल

(सभी यात्री, निवासीगण  बड़ोदरा, गुजरात)

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top