National News

बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे अनिल अंबानी

Ad

नई दिल्ली:अरबपति अनिल अम्बानी रविवार को अपनी पत्नी और बहन के साथ बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे। अनिल अम्बानी ने परिवार संग भगवान केदारनाथ और भैरवनाथ की पूजा की। इस बीच मंदिर के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने अम्बानी से भोग पूजा व्यवस्था के लिए अगले वर्ष 51 लाख रुपये देने की मांग की। अम्बानी ने इस पर हामी भरी।

ADVERTISEMENTS Ad

उद्योगपति अनिल अम्बानी रविवार सुबह 8 बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने पहले भगवान भैरवनाथ के दर्शन किए। इसके बाद वो केदारनाथ मंदिर पहुंचे। मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग की उपस्थिति में उन्होंने पत्नी और बहिन के साथ महाभिषेक पूजा की। पूजा के बाद अम्बानी आधा घंटे मंदिर के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग के कक्ष में बैठे।

मुख्य पुजारी द्वारा अम्बानी के सम्मुख केदारनाथ में भोग पूजा व्यवस्था के लिए अगले साल 51 लाख रुपये देने की बात की।इस पर अम्बानी ने हामी भरी और कहा कि इसका प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर तीर्थपुरोहितों की ओर से विनोद शुक्ला ने माला डालकर अम्बानी का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने प्रकृति का आनंद लिया भी लिया। ढ़ाई घंटा केदारनाथ में रहने के बाद वह करीब साढ़े दस बजे बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top