National News

बारामूला में आतंकियों के ठिकानों से चीन के झंडे बरामद, 44 संदिग्ध गिरफ्तार

Ad

श्रीनगर। घाटी की शांति आतंकियों की नज़र लंबे समय से लगी हुई है। उरी हमले के बाद भारत सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से तो आंतकी अपनी काली करतूत को अंजाम देने के लिए कई प्लान बना रहे है।अभी तक तो भारतीय सेना को आंतकियों से पाकिस्तान के सामान मिल रहे थे लेकिन इस बार आतंकियों के पास से सेना को चीनी झंडे बरामद हुए हैं। खबर के अनुसार कश्मीर के बारामुला में विघटनकारी तत्वों के खिलाफ जारी सुरक्षाबलों के अभियान के दौरान की गई छापेमारी में भारतीय सेना को चीन और पाकिस्तान के झंडे मिले हैं। सेना को मात्रा में विस्फोटक, पेट्रोल बम और लश्कर, जैश व हिज्ब जैसे आतंकी संगठनों की प्रचार की चीजे बरामद की गई है। इसके साथ ही सेना ने 44 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि सोमवार की सुबह सेना के जवानों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर जिला बारामुला के ओल्ड टाउन बारामुला, गनई हमाम, आजादगंज, जामिया कदीम व उससे सटे इलाकों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस अभियान के तहत इन इलाकों में आतंकियों के 10 ठिकाने मिले। इन ठिकानों को तबाह करने के अलावा 44 संदिग्ध को भी पकड़ा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top